फिट रहने के 3 मूल मंत्र:वाराणसी के डॉक्टर बोले- डाइट चार्ट बनवाएं और एक्सरसाइज से घटाएं ग्लूकोज लेवल

विश्व मधुमेह दिवस : सही आहार और व्यायाम से पराजित होगा मधुमेह, पढ़े क्या क्या रखना होगा सावधानी !
डायबिटीज यानी मधुमेह या प्रमेह चयापचय संबंधी बीमारियों का एक समूह है। इसमें लंबे समय तक रक्त में शर्करा का स्तर अधिक बना रहता है। इस रोग को आयुर्वेद में महारोग भी कहा जाता है। इस रोग में शरीर के हर अंग-प्रत्यंग और शरीर की हर कोशिका पर बुरा प्रभाव पड़ता है…
आज वर्ल्ड डायबीटिज डे है। आज आपको बताते हैं कि आयुर्वेद में डायबीटिज से बचने के क्या-क्या समाधान हैं…
वाराणसी के राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेद कॉलेज और अस्पताल में कायचिकित्सा और पंचकर्म विभाग के डॉ अजय कुमार ने कहा कि इस पर फतह करने का तीन ही मूल मंत्र है। सही आहार, उत्तम विहार यानी कि योग-व्यायाम और सही मेडिकेशन।
डाइट चार्ट बनवा लें
- अपने डॉक्टर से मिलकर एक डाइट चार्ट बनवाए।
- कच्चे भोजन ज्यादा खाएं, इनमें फाइबर काफी ज्यादा होता है। इससे बॉडी में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है।
- डाइट चार्ट के मुताबिक यदि आहार लिया जा रहा हो तो हम बिना दवाओं के भी अपने ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।
- बहुत ज्यादा भोजन एक बार में नहीं, 3-4 बार में लें।
- समय पर भोजन लें और डिनर सोने से एक घंटा पहले। इसके बाद टहलना चाहिए।
